फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: पावर स्टेशन में सम्मान के साथ मना पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में सीआईएसएफ इकाई ने पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सैन्य सम्मान के साथ मनाया। अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने देशभक्ति और बलिदान की भावना को पुनर्जीवित किया।
 
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ओंकारेश्वर पावर स्टेशन इकाई में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा, गरिमा और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी और जवानों ने राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

 
शोक शस्त्र प्रस्तुति से हुआ आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत शोक शस्त्र प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद उल्टी रखी बंदूक पर हेलमेट सजाकर पुष्पचक्र अर्पण किया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्थल पर अनुशासन, संवेदना और गौरव का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
 
वीरता और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है दिवस
हर वर्ष 21 अक्तूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में हुए उस ऐतिहासिक संघर्ष की स्मृति में मनाया जाता है, जब सीआरपीएफ के 10 जवानों ने चीनी सेना से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब से यह दिवस उन सभी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा और आंतरिक शांति के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन


यह भी पढे़ं- MP AQI: मध्य प्रदेश में दीपावली पर पटाखों से दमघोंटू हुई हवा,  प्रदेश में इंदौर-ग्वालियर का AQI 400 पार
 
शहीद कर्मियों के नाम पढ़े गए सम्मानपूर्वक
समारोह में बीते वर्ष शहीद हुए छह सीआईएसएफ कर्मियों हवलदार निरज कुमार सिंह (बीएसएल बोकारो), हवलदार अरविंद कुमार बैथा (एसएसटीपीएस शक्तिनगर), हवलदार मनोज कुमार बिस्वाल (टीटीपीएस तलचर), हवलदार आनंद कुमार (आईओसीएल पारादीप), आरक्षक नीलमय मंडल (गेल पाटा) और आरक्षक संजय कुमार मुर्मू (पीपीए पारादीप) के नाम सम्मानपूर्वक पढ़े गए। सभी को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किया गया।
विज्ञापन

 
देश सेवा और अनुशासन का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जवानों ने देश सेवा, अनुशासन और बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह संदेश दिया गया कि सीआईएसएफ सदैव राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा।

यह भी पढे़ं- Indore News: दिवाली की रात महापौर को पत्नी संग दरवाजे पर देखा, खिल उठे सफाईकर्मियों के चेहरे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें