फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: धनतेरस पर 14 चौक 56 ग्रुप ने बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को दिए वस्त्र और मिठाइयां

Sat, 18 Oct 2025 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ग्रामीणों ने समूह की सेवा भावना और मानवीय संवेदना की सराहना की। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य त्योहार की खुशियां उन लोगों तक पहुंचाना है, जो अभाव के कारण इसे पूरी तरह नहीं मना पाते, और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन
वस्त्र वितरित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में 14 चौक 56 ग्रुप द्वारा इस वर्ष भी आदिवासी बाहुल्य ग्राम कडियाकुंड और मंडाझोल में गरीब एवं जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को नए कपड़े, मिठाइयां और पटाखे वितरित किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के प्रमुख सदस्य आशीष दीक्षित, प्रकाश परिहार, अजय भाटिया, गजेन्द्र अग्रवाल और मनीष पुरोहित सुनिल सोनवाने पंकज जोशी सहित अन्य साथियों ने धनतेरस पर्व के अवसर पर आदिवासी भवन क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को वस्त्र वितरित किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”
विज्ञापन


कपड़े और मिठाइयां पाकर बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष इस समूह द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर जो मानवीय संवेदना दिखाई जाती है, वह प्रेरणादायी है।

14 चौक 56 ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य त्योहार की खुशियां उन तक पहुंचाना है, जो अभाव के कारण इसे ठीक से मना नहीं पाते। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य जारी रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें