फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: मोरटक्का शनि मंदिर के पास हादसा, स्कूल टैंपो से भिड़ी तेज रफ्तार बस, आठ छात्र घायल

Mon, 12 Jan 2026 11:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

मोरटक्का स्थित शनि मंदिर के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ने स्कूल टेंपो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा-इंदौर (इंदौर-इच्छापुर) सड़क मार्ग पर मंगलवार को मोरटक्का स्थित शनि मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के टेंपो वाहन को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्राम मोरटक्का माफी के आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि टेंपो चालक और परिचालक भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंदौर-खंडवा-बुरहानपुर मार्ग पर चलने वाली निजी बसें तय समय-सीमा और अव्यवस्थित टाइम-टेबल के दबाव में तेज गति से चलाई जा रही हैं। इसी लापरवाही के कारण शनि मंदिर के सामने यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डाबर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों का उपचार जारी है, जबकि दो विद्यार्थियों को गंभीर चोटें आने के कारण सिटी स्कैन के लिए अन्यत्र रैफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: सरगना के गिरफ्तार होते ही ईरानी गैंग में कब्जे की जंग, पूछताछ में राजू ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। चौकी प्रभारी लखन डाबर ने बताया कि बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर सनावद थाना क्षेत्र से एसएसआई चंपालाल सोलंकी, प्रधान आरक्षक रविंद्र चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर बस चालक लगातार तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, बसों की गति पर नियंत्रण और स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की सख्त निगरानी की मांग की है। ग्राम मोरटक्का माफी के उपसरपंच प्रेमलाल पुनासिया ने कहा कि निजी बसों को दो-दो मिनट के अंतराल का अव्यावहारिक टाइम-टेबल दिया गया है। इसी कारण चालक अंधाधुंध गति से बसें दौड़ाने को मजबूर हैं। कई बार इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसका खामियाजा आज मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा। हादसे में घायल विद्यार्थियों में तनीषा, गुनगुन, निधि, वंशिका, दीपांशु, विक्की और रौनक शामिल हैं। वहीं टेंपो चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें