फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः अब उपचुनाव वाले इलाकों में नहीं लगेगी स्याही

Fri, 18 Nov 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पुराने नोट बदलने वालों की अंगुली पर वोट डालते वक्त लगायी जाने वाली स्याही लगाने का निर्देश दिया है लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद से कई सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में बैंक उन इलाकों में स्याही का इस्तेमाल नहीं करेंगे जहां उपचुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद बैंक से एक से ज्यादा बार रकम में बदलाव की कोशिश को रोकने के लिए ग्राहक की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले से उपचुनाव वाले क्षेत्रों को वोटिंग की तारीख तक दूर रखा गया है। एमपी में 19 नवंबर को एक-एक लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर उप चुनाव होने हैं।

मध्य प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. एस. बंसल ने बताया कि राज्य में शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव तक बैंकों में नोट निकासी पर उंगली पर स्याही नहीं लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने 4,500 की रकम एक बार से ज्यादा बदलने की कोशिश पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को ग्राहक की उंगली पर स्याही लगाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें