फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में निर्भया जैसा कांड: यात्री बस में बैठी महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में दिल्ली के चर्चित निर्भया जैसा कांड हुआ है। एक महिला को यात्री बस के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर ने अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
धार की इसी बस में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार जिले में चलती बस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 2012 में ऐसा ही एक मामला दिल्ली में भी हुआ था, जिसमें पैरामेडिकल की एक छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस पीड़िता को निर्भया कहा गया था। धार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मामला धार जिले के मनावर में भगवती सवारी बस का है। बस कुक्षी से मनावर जा रही थी। बाग से एक महिला बस में बैठी थी। उसे लोंगसरी जाना था। ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर ने उसे नहीं उतारा। तब अन्य लोगों ने सवाल उठाए तो कहा कि गंधवानी में उतार देंगे। बस खाली हो गई तो मनावर थाना क्षेत्र के गुलाटी रोड व बालीपुर रोड के बीच सुनसान जगह पर बस को रोककर कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर ड्राइवर और क्लीनर भी दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। महिला के चिल्लाने पर राहगिरों व पास में बकरी चरा रही महिलाओं का ध्यान इस तरफ गया। जब वे बस के पास पहुंचे तो महिला ने आपबीती सुनाई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया, पर क्लीनर और कंडक्टर भाग निकले। पुलिस थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हुए। धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। तीसरा अब भी फरार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें