फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नागदा में योगेश भाटी के घर एनआईए का छापा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े तार

Tue, 21 Feb 2023 12:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले की नागदा तहसील के दुर्गापुरा क्षेत्र में सुबह से एनआईए की टीम चहलकदमी बनी हुई है। गैंगस्टर फंडिंग और पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े मामले को लेकर टीम यहां छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर फंडिंग को लेकर मंगलवार सुबह चार बजे एनआईए की टीम ने उज्जैन जिले की नागदा तहसील के दुर्गापुरा क्षेत्र में रहने वाले योगेश भाटी के घर पर छापा मार कार्रवाई की। वहीं, टीम ने रत्नाखेड़ी गांव में राजपाल चंद्रावत के यहां भी दबिश दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली में क्राइम ब्रांच के ऑफिस पर हमला किया था। इस मामले में नागदा के ये दोनों लोग भी शामिल थे। दीपक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में दोनों युवकों के नाम बताए थे। बताया जाता है कि योगेश भाटी के घर एनआईए पहले भी सर्च कर चुकी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों ने योगेश के घर फरारी काटी थी। एनआईए की छापामार कार्रवाई अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार इलाके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन




बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले योगेश भाटी से NIA पहले भी पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुराने मामले और केस को लेकर NIA की छापेमार कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के पीछे गैंगस्टर और तमाम राज्यों में फैले उनके सिंडिकेट को तोड़ना है। छापेमारी गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है। इस मामले में एनआईए कई गैंगस्टरों से पूछताछ भी कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों पर कार्रवाई की गई। लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद NIA ने छापे मारे हैं। पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके बाद देशभर में यह कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, देशभर में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की रेड हुई है। देश के कई राज्यों में 70 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। एनआईए ने गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों पर रेड की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रतलाम पहुंची NIA की टीम, एक व्यक्ति को उठाया
एनआईए की टीम ने उज्जैन के साथ ही रतलाम में भी छापामार कार्रवाई की है। रतलाम से टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा है और उससे पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि करने से पुलिस के आला अधिकारी बच रहे हैं। पुलिस की माने तो टीम रतलाम आई, लेकिन किस स्थान पर कार्रवाई कर रही है, यह उन्हें भी नहीं पता।

एनआईए की टीम मुख्य रूप से अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले बदमाशों के साथ सिकलीगरों की तलाश रही है। दरअसल एक मामले में रतलाम का बड़ा इनपुट एनआईए को मिला है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि अल सुबह से ही टीम ने रतलाम में दस्तक दी थी। एनआईए की टीम ने रतलाम जिले के पिपलौदा विकासखंड के ग्राम हतनारा में एक स्थान पर दबिश दी है। 

अवैध हथियारों के मामले में रतलाम का नाम भी कई बार सामने आता है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान कई बार अवैध हथियारों के साथ बदमाश यहां से पकड़ाए जा चुके हैं। ऐसे में इसकी तस्करी सहित अन्य मामलों को लेकर पुलिस की टीम द्वारा भी कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन एक बार फिर से बडे़ मामले में यहां के बदमाश का नाम सामने आने के बाद एनआईए की टीम ने रतलाम पहुंचकर जांच शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें