फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: लीक से हटकर काम करने वालों को मिला दखल प्राइड अवार्ड, आशुतोष राणा ने किया सम्मानित

Mon, 20 Feb 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दखल प्राइड अवार्ड समारोह में अभिनेता आशुतोष राणा ने विभिन्न क्षेत्रों में लीक से हटकर काम करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को इस वक्त नेताओं की नहीं नायकों की अवश्यकता है।
विज्ञापन
समाजसेविका माही भजनी को दखल प्राइड अवार्ड से सम्मानित करते अभिनेता आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बॉलीवुड अभिनेता और साहित्यकार आशुतोष राणा ने कहा कि हमारे देश के कर्णधारों को नेता नहीं नायकों की भूमिका में आना चाहिए। राणा दखल प्राइड अवॉर्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में लीक से हटकर काम करने वालों को सम्मानित कर रहे थे। दखल प्राइड अवार्ड समारोह में अभिनेता आशुतोष राणा मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री, विधायक संजय पाठक और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान राणा ने कहा कि देश को इस वक्त नेताओं की नहीं नायकों की अवश्यकता है, क्योंकि नेता जनता के पीछे चलता है और नायक जनता के आगे। समारोह में पूर्व मंत्री संजय पाठक, आशुतोष राणा और दखल न्यूज चैनल के मुख्य संपादक अनुराग उपाध्याय के बीच सवाल-जवाबों का रोचक सिलसिला भी चला। आशुतोष राणा ने इस मौके पर शिवतांडव स्तोत्र का हिंदी रूपांतरण भी सुनाया।

विज्ञापन

आशुतोष राणा ने अन्य विभूतियों को भी दखल प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
समारोह की आयोजक शेफाली गुप्ता ने बताया कि दखल प्राइड अवॉर्ड के चौथे सीजन में कवि, पत्रकार आलोक श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रशासनिक अधिकारी माया अवस्थी, एएसपी समीर यादव, पत्रकार सुरेश गुप्ता, मनोज सैनी, राजीव जैन, धनंजय प्रताप सिंह, मकरंद काले, अनूप दुबे, अंबुज माहेश्वरी, राजन मेहता, चिकित्सक सुबोध वार्ष्णेय, डॉ. अंशुल राय, डॉ. करिश्मा प्रधान देवेंद्र, शिक्षा क्षेत्र से डॉ. राखी तिवारी, डॉ. अनुपम चौकसे, समाज सेवी माही भजनी, कवियित्री नीलिमा पाठक सामंतरे, पर्वतारोही मेघा परमार, क्रिकेटर सौम्या तिवारी, योगाचार्य डॉ. पावन गुरु, उद्यमी रोमित आर्य, सपना भाटी और मोहम्मद अफजल शेख को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए अभिनंदित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें