उतर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मण्डल के मेड़ता रोड-खारिया खंगार स्टेशन के मध्य दूसरी लाइन के तहत नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य किया जाना है। नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते इस मार्ग से होकर जाने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त, कुछ को आंशिक निरस्त एवं कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त गाड़ियों में गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। वहीं, गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 13 फरवरी से 25 फरवरी तक (13 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 14 फरवरी से 26 फरवरी तक (13 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।