कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। एमपी के मुरैना में किसी ने नवजात बच्ची को नदी में फेंक दिया लेकिन फिर भी वह बच गई।
बच्ची नदी किनारे की झाड-झंखाड़ में फंस गई और डूब नहीं पाई। मामला बुधवार का है जब एक शख्स ने इस बच्ची को देखा और उसे नया जीवन दिया।
एक आदमी को उधर से गुजर रहा था उसने बच्ची को देखा और उसे अस्पताल लेकर गया। माना जा रहा है कि इस बच्ची को नदी में शायद इसलिए फेंक दिया गया क्योंकि वो 'लड़की' थी।
गौरतलब है कि मुरैना के इस इलाके में सेक्स रेशो बहुत असमान है। पुलिस ने बच्ची नो नदी में फेंकने वाले के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर इस बच्ची को किसने फेंका।