केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम को नीमच पहुंचेंगे। शाह नीमच में रात्रि विश्राम कर गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 86वीं राइजिंग डे परेड के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम को उदयपुर से बीएसएफ हेलीकॉप्टर से नीमच सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पहुंचेंगे। वे नीमच में रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह 8 बजे सीआरपीएफ के परेड ग्राउंड में आयोजित 86वीं राइजिंग डे परेड में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। परेड के बाद दोपहर 1 बजे गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
सीएम लाडली बहनों के खाते में आज ट्रांसफर करेंगे राशि, हर माह 15 तारीख को ही ट्रांसफर की जाएगी
सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में आयोजित होने वाला यह 86वां केंद्रीय सीआरपीएफ दिवस समारोह 2025 का विशेष आयोजन है। नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के अनुसार, कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 700 पुलिस कर्मियों की विशेष टुकड़ी तैनात की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर रहकर पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीमच में गृहमंत्री की अगवानी कर शाम को मंदसौर आएंगे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को मंडला से हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव कार से शाम 6 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। वे यहां कालाखेत मैदान में आयोजित महा सोमयज्ञ में शामिल होंगे जिसके बाद पुनः नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें-
गांधी मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रदेश का पहला पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग, 12 पदों को मंजूरी
सांसद-कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मंदसौर में आयोजित महा सोमयज्ञ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता कलेक्टर अदिती गर्ग ने कालाखेत स्थित सोमयज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण, डी निर्माण, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, इत्यादि कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे नीमच से प्रस्थान करके मंदसौर आएंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया निरीक्षण