फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिड़े यूथ कांग्रेस नेता, मितेंद्र यादव को अपनी बाइक पर बैठाने की बात पर विवाद

Sun, 08 Dec 2024 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के स्वागत के दौरान दो नेताओं, महेश यादव और वैभव अहीर, के बीच विवाद हुआ। बाइक पर बैठाने को लेकर हुई झूमा-झपटी का वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
नीमच में यूथ कांग्रेस ने नेता भिड़ गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव का प्रथम बार नीमच आगमन हुआ। यूथ नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इसी दौरान जब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बाइक पर बिठाकर कांग्रेस कार्यालय तक ले जाने को लेकर दो यूथ कांग्रेस के नेताओं में विवाद हो गया। दोनों युवा नेता प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। किसी तरह अन्य नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया।  
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव रविवार को पहली बार नीमच पहुंचे। यहां फ्रूट मार्केट चौराहा पर यूथ कांग्रेस द्वारा उनका मंच लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद जब प्रदेश अध्यक्ष यादव मंच से उतर कर पैदल ही जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए निकले। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष महेश यादव उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर कांग्रेस कार्यालय तक ले जाना चाहते थे, वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदार वैभव अहीर उन्हें पैदल ले जाना चाहते थे। ताकि कार्यकर्ताओं में उनकी झांकी जमी रहे। इसी बात को लेकर महेश यादव तथा वैभव अहीर की प्रदेशाध्यक्ष के सामने तू-तू मैं-मैं हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के साथ झूमाझटकी करने लगे, जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दोनों को समझाने के लिए जब एक यूथ कांग्रेस नेता पहुंचे तो उन्हें भी किसी ने चांटा मार दिया। बाद में अन्य नेताओं ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया। गौरतलब है कि आगामी दिनों में नीमच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन होना है जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष के सामने यूथ कांग्रेस के नेता अति उत्साह में नजर आए। यही कारण है कि अपनी झांकी जमाने के चक्कर में यूथ कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ गए।  वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में है और भाजपा भी इस पर कटाक्ष कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें