फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सहित पांच व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बोलेरो सहित बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 05 Sep 2025 04:31 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बीएमओ सहित पांच लोग बोलेरो सहित उफनी नदी में बह गए। हालांकि लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें बचा लिया। बता दें कि लगता बारिश से यहां की नदियां उफान पर हैं। 
विज्ञापन
नीमच में बोलेरो सवार पांच लोग बहते-बहते बचे - फोटो : AI@ChatGPT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। रपट, पुल-पुलियाओं जब उफान पर हो, उस वक्त पार न करने की जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। नदी उफान पर है, जिसे पार करते समय बोलेरो में सवार पांच लोगों उसमें बह गए। 

विज्ञापन


गुरुवार को रतनगढ— जाट के बीच सांडा माताजी के पास गुंजाली नदी पर स्थित रपट पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद सिंगोली के ब्लॉक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेश मीणा ने बोलेरो निकालने की कोशिश की। तेज बहाव के कारण बोलेरो सहित बीएमओ डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे सहित सवार पांच लोग बह गए। करीब 500 मीटर दूरी तक बहते रहे और मदद की गुहार ग्रामीणों से लगाते रहे। आस—पास के ग्रामीणों ने रस्सी फेंक कर बीएमओ डॉ. राजेश मीणा सहित अन्य पांच व्यक्तियों को सकुशल निकाला गया। गुरुवार को बहती बोलेरो और बचाव कार्य का वीडियो वायरल हुआ है। बीएमओ डॉ. मीणा अन्य डॉक्टर के साथ जाट क्षेत्र में शासकीय कार्य से जा रहे थे। रपट पर पानी कम होने का इंतजार न करते हुए बीएमओ ने चालक से बोलेरो निकालने को कहा। गुंजादी नदी में उफान के कारण बोलेरो बह गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में यह मामला आया है। इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें