फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Foundation Day: नीमच में शाह ने राइजिंग-डे परेड की ली सलामी, बोले- 2026 तक नक्सलवाद का होगा अंत

Thu, 17 Apr 2025 10:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

अमित शाह ने कहा कि जब भी देश में संकट आता है, सीआरपीएफ सबसे पहले मोर्चा संभालती है, जिससे विजय सुनिश्चित होती है। उन्होंने शहीद स्थल पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी, परेड का निरीक्षण किया और वीरता पदक वितरित किए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ दिवस परेड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के नीमच में हैं। वे यहां सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में सीआरपीएफ दिवस परेड (राइजिंग-डे) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह कार्यक्रम केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा और सीएपीएफ तथा सीआरपीएफ, खासकर इसकी कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) इकाई इसमें अहम भूमिका निभाएगी।"



ये भी पढ़ें- जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, पटवारी-कोटवार को पीटा, दो किसान भी घायल
विज्ञापन


शाह बोले- सीआरपीएफ है तो विजय सुनिश्चित हैं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब भी देश में कहीं भी अशांति होती है। गृहमंत्री होने के नाते मुझे पता चलता है कि सीआरपीएफ का जवान वहां मौजूद है तो मैं निश्चिंत होकर काम करता हूं। मुझे भरोसा है कि सीआरपीएफ है तो विजय सुनिश्चित हैं। गृहमंत्री शाह ने शहीद स्थल पर CRPF के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीदों के परिवारों, परेड कमांडरों और जवानों के साथ मुलाकात की। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले वेरीफिकेशन, फिर महाकालेश्वर मदिर में नियुक्ति, एसपी ने मंदिर प्रशासक को क्यों लिखा ऐसा पत्र?

आठ टुकड़ियां परेड में हुईं शामिल
इस मौके पर उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। समारोह में सीआरपीएफ की 8 टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं। गृहमंत्री शाह ने परेड की सलामी ली। इसके बाद गृह मंत्री वीरता पदकों के लिए चयनित सीआरपीएफ कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें