फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: 20 अप्रैल को गांधीसागर अभ्यारण्य में सीएम यादव छोड़ेंगे दो नर चीते, कूनो से लाए जाएंगे

Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

मंदसौर डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो नर चीतों को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में 20 अप्रैल को स्थानांतरित किया जाएगा। चीतों के लिए 8,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बाड़ा तैयार किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से चीतों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले की सीमा पर स्थित गांधीसागर अभयारण्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कूनो नेशनल पार्क से दो नर चीतों को लाकर छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री यहां कई योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है, वे 20 अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


गांधीसागर अभयारण्य में ईको सिस्टम बनाए रखने के लिए रामपुरा पठार क्षेत्र में चीतों को बसाने की कवायद दो वर्षों से चल रही है। इसके लिए 8,900 हेक्टेयर में बाड़ा और 6 से 8 चीतों के लिए क्वारंटाइन बोमा तैयार किया गया है। कई बार अफ्रीका और दिल्ली से टीमें दौरा कर चुकी हैं। जनवरी में केंद्र से आई 7 सदस्यीय टीम ने 'ओके रिपोर्ट' भी मार्च में शासन को सौंप दी थी। अब चीतों का इंतजार खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन


गुरुवार को नीमच में सीआरपीएफ कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि 20 अप्रैल को वे दोबारा रामपुरा आएंगे, जहां चीतों को छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, अभी कूनो में जन्मे दो नर चीतों को गांधीसागर लाया जाएगा। उन्हें बाड़े में रखा जाएगा। ये चीते जन्म से साथ रहते हैं, इसे 'कोलेशन' कहा जाता है, इसलिए अभी इन्हें साथ रखा जाएगा। कुछ समय बाद मादा चीतों को भी गांधीसागर लाया जाएगा। सांसद गुप्ता ने बताया कि चीतों के आने से संसदीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह नीमच और मंदसौर जिले के लिए बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़

मंदसौर डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो नर चीतों को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में 20 अप्रैल को स्थानांतरित किया जाएगा। चीतों को आराम से ले जाने की व्यवस्था की गई है। गांधीसागर अभयारण्य में 8,000 हेक्टेयर क्षेत्र में चीतों के लिए बाड़ा तैयार किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चीतों की निगरानी की जाएगी।
 



ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें