नीमच सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में 26 सितंबर को ग्रेनेड फटने से घायल एएसआई रामनिवास चौधरी का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। जोधपुर के हिरादेशर गांव निवासी रामनिवास को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ अधिकारियों व ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।