फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: नीमच नारकोटिक्स विंग ने एमडी ड्रग तस्करों को दबोचा, दो करोड़ की ड्रग जब्त

Sun, 02 Feb 2025 07:16 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच नारकोटिक्स विंग ने दो तस्करों को 800 ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई। आरोपियों की निशानदेही पर गरोठ के हिंगोरिया का खेड़ा गांव में स्थित अवैध ड्रग फैक्ट्री पर छापा मारकर 300 ग्राम ड्रग और उपकरण बरामद किए गए। 
विज्ञापन
नीमच नारकोटिक्स विंग ने दो करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग की जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच नारकोटिक्स विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से एमडी ड्रग की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 800 ग्राम अवैध एमडी ड्रग जब्त की गई, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर गरोठ के ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा स्थित एक अवैध मादक पदार्थ निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जहां से 300 ग्राम एमडी ड्रग और ड्रग बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
1 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर नारकोटिक्स विंग ने अपने कार्यालय के सामने फोरलेन मार्ग पर नाकाबंदी कर बाइक क्रमांक MP14-NF-5470 को रोका। बाइक सवार बालूसिंह पिता मांगूसिंह पंवार (46) निवासी सुवासरा और कमलेश पिता नंदलाल प्रजापत (34) निवासी ग्राम ढाबला देवल, थाना सुवासरा की तलाशी लेने पर उनके पास से 806 ग्राम अवैध एमडी ड्रग बरामद हुई।

गांव में चल रही थी ड्रग फैक्ट्री
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा, गरोठ के पूर्व सरपंच दिनेश पिता दाणीसिंह मोहेल लंबे समय से अपने घर में एमडी ड्रग बनाकर सप्लाई कर रहा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि दिनेश ड्रग बनाने के उपकरणों को पानी की हौद में छुपाता था।
विज्ञापन


छापेमारी में ड्रग और उपकरण बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर नारकोटिक्स विंग ने पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल के घर दबिश दी, जहां पानी की हौद से ड्रग निर्माण के उपकरण और 300 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई। कुल जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी फरार, तलाश जारी
बालूसिंह, कमलेश और दिनेश मोहेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिनेश मोहेल फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें