फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: नीमच के रतनगढ़ में ट्रेक्टर और वेन की भिड़ंत, चार लोग घायल

Wed, 22 Nov 2023 08:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

सोमवार रात रतनगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व वैन के मध्य जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद वेन के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले में सोमवार रात रतनगढ़ बस स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व वैन के मध्य जोरदार टक्कर हो गई। इससे वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार में बाद नीमच रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 11 ए 2595 रतनगढ़ घाट से नीचे उतर रही थी। तभी वैन नंबर आरजे 06 यूबी 5458 नीमच की तरफ से घाट पर चढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान घाट से उतर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा व वैन में जा घुसा और ट्रॉली पलटी खा गई। ट्रॉली के पलटी खाने से उसमें भरा मक्का बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में सूचना पर रतनगढ़ थाना प्रभारी बीएस गोरे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलवाकर मक्का साइड में करवाया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

हादसा इतना भीषण था कि हादसे में वेन के परखच्चे उड़ गए। घटना में वेन में सवार देवा पिता कन्हैयालाल, राजू पिता बागू, उमरी पति उदयलाल, एवं वरजू घायल हो गए। घटना के बाद इन्हें रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को नीमच रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दो मरीजों की स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें