फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: मां को गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा नौसेना का जवान, पड़ोसियों पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Tue, 24 Nov 2026 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में नौसेना के जवान अभिषेक राठौर ने पड़ोसियों पर मां, भाई और बहन के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और जेवर लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और मेडिकल रिपोर्ट में चोटें सामान्य बताने का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

विज्ञापन
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर में तैनात नौसेना के एक जवान ने ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पड़ोसियों पर अपनी मां, भाई और बहन के साथ मारपीट तथा जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। जवान अपनी पीड़ित मां को गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। सैनिक का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने 22 नवंबर को उनके घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और सोने का मंगलसूत्र, चेन तथा बालियां भी छीन लीं।1
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
पीड़ित सैनिक अभिषेक राठौर ने हजीरा थाना पुलिस पर मामले में सही कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अभिषेक के अनुसार घटना के समय वह जामनगर में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। घर पर केवल उनकी मां, छोटा भाई और छोटी बहन मौजूद थे। इसी दौरान पीतांबरा कॉलोनी निवासी पड़ोसी रामचरण और उसके परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही आरोप मढ़ दिए।

मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
नौसेना जवान का दावा है कि आरोपियों ने उनकी मां पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और डंडों से प्रहार किया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बावजूद हजीरा थाना पुलिस की तरफ से कराई गई प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को सामान्य दर्शा दिया गया। पीड़ित जवान ने मेडिकल रिपोर्ट में गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड तथा संदिग्ध गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन


दोबारा कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण
इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि आवेदक की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित महिला और युवक को दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि चोटों की सही स्थिति का पता लग सके। पुलिस प्रशासन के अनुसार पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें