उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासनी शक्ति पीठ में आज (बुधवार) से नौ दिनों तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मंदिर में साज सज्जा सहित घृत तेल और जावरा कलश स्थापित करने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मां बिरासिनी मंदिर शक्तिपीठ में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां हजारों की संख्या में जवारे चढ़ाए जाते हैं। चैत्र नवरात्रि में जवानों का खास महत्व होता है, जिसके लिए लोग अपनी मान्यताओं को लेकर यहां जवारे चढ़ाते हैं और मां से मनचाहा वर पाते हैं।
शक्तिपीठ मां बिरासिनी देवी मंदिरउमरिया जिले के पाली के बिरसिंहपुर क्षेत्र में स्थित है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और मां का दर्शन करते हैं। मान्यता है कि नहीं जो यहां आता है वह खाली कभी नहीं जाता है। मां उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं, ऐसा लोगों का मानना है। इसीलिए खासतौर पर नवरात्रि के समय पर यहां भीड़ हमेशा आपको देखने के लिए मिलेगी।
नवरात्रि में लगता है मेला
मां बिरासिनी देवी के मंदिर के आसपास नवरात्र में मेला लगता है। जो इस मंदिर की मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। वहीं, उमरिया जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी चाहे वह एसपी हो या कलेक्टर सभी यहां जरूर मत्था टेकने आते हैं।
नौ रूपों में होते हैं दर्शन
मां बिरासिनी मंदिर की एक खास यह भी है कि यहां मां नौ अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। यहां दूरदराज से लोग मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।