फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP के मदरसों में राष्ट्रगान होगा अनिवार्य: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत, कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भी कसा तंज

Fri, 13 May 2022 05:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके संकेत शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए। मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य किया जा सकता है। इसके संकेत शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह एक विचारणीय बिंदु है। इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जन गण मन होना चाहिए। सभी जगह होना चाहिए। यह राष्ट्र का गीत है। उत्तर प्रदेश में मदरसों में अनिवार्य करने के फैसले के समान मध्य प्रेदश में भी निर्णय करने से जुड़े सवाल पर मिश्रा ने कहा कि यह विचारणीय बिंदु है। इस पर विचार किया जा सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश मान्यता प्राप्त, अनुदान पाने वाले और अनुदान नहीं पाने वाले मदरसों में भी लागू होगा। कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना के समय राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

मदरसों में राष्ट्रगान कराए जाने को लेकर पूछे सवाल पर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम पाकिस्तान में राष्ट्रगान कराने का नहीं कह रहे हैं. हम तो मध्य प्रदेश के अंदर, उत्तर प्रदेश के अंदर और देश के कोने-कोने में शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रगान कराने का कह रहे हैं। उनमें राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो, तो क्या गलत है। होना ही चाहिए। यह निर्णय हुआ है तो स्वागत योग्य है।

कांग्रेस का चिंतन नहीं चिंता शिविर 
नरोत्तम मिश्रा ने कांगेस के चिंतन शिविर पर कहा कि यह चिंतन शिविर नहीं चिंता शिविर है। पार्टी को बचाने की चिंता है। कांग्रेस को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चिंता है। मिश्रा ने कहा कैसे कांग्रेस की खिसकती हुई जमीन को बचाया जाए इसकी चिंता का शिविर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें