फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: लिव इन पार्टनर की हत्या करके फरार हुआ युवक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

बीते कुछ महीनों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने अपनी साथी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर-करेली थाना क्षेत्र के आमगांव बड़ा गांव में कल रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने कथित तौर पर अपनी साथी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों पिछले कुछ महीनों से साथ रह रहे थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर युवक ने युवती की जान ले ली।

ये भी पढ़ें: Indore News: बॉडी कैमरा और POS मशीन... 6 नवंबर से बदल जाएंगे इंदौर के चेकिंग पॉइंट, एक्शन में दिखेगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही करेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करेली थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें