फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरसिंहपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर, दामाद और एक बच्चे की मौत, बच्ची गंभीर घायल

Thu, 10 Apr 2025 09:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर के देवरी राजमार्ग पर हुए हादसे की सूचना पर सुआतला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देवरी राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दामाद, ससुर और एक छोटा बच्चा शामिल है, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए करेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुंवारा है डॉ. कैम, दस्तावेज में पत्नी-बच्चों के नाम फर्जी, MBBS की डिग्री असली बताई; किए बड़े खुलासे

हादसे की सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, घायल बच्ची को तत्काल करेली अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर मृतकों की पहचान रायसेन जिले के निवासी के रूप में की जा रही है। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सात जानें लेने वाले फर्जी डॉक्टर को पूछताछ में आया बुखार, इन बीमारियों से भी परेशान, कैसी कट रही रिमांड?

तीनों की मौके पर मौत
करेली अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे अधिक खून बह गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें