मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहटा में एक बाइक के स्पीड मीटर में नागिन मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह नागिन को बाइक से निकालकर जंगल में छोड़ा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहटा में एक बाइक सवार के उस वक्त होश उड़ गए, जब उसने बाइक के स्पीड मीटर में एक नागिन को बैठे हुए देखा। हालांकि बाद में किसी तरह नागिन को स्पीड मीटर से निकालकर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरहटा निवासी नजीर सुबह करीब 6 बजे काम पर बाइक से जा रहा था, इसी दौरान उसे बाइक से सांप के फुफकारने जैसी आवाज सुनाई दी, जब उसने बाइक के स्पीड मीटर को देखा तो उसमें एक नागिन को देखकर उसके हाथ पांव फूल गए। नजीर ने तुरंत बाइक खड़ी की और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब स्पीड मीटर के कांच को हल्का सा हिलाया गया तो सांप में हलचल दिखी। बाद में किसी तरह नागिन को स्पीड मीटर से बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया।