फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साली की चाहत में साढ़ू भाई की हत्या! पेट में चाकू छोड़ फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 17 Aug 2026 09:50 AM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

MP News: नरसिंहपुर के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी और उसके जीजा वीरेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे। महिला के पति के पास लौटने से नाराज वीरेंद्र ने कथित तौर पर अपने साढ़ू भाई की हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डोंगरगांव थाना क्षेत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में हुई युवक की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के साढ़ू भाई वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह मृतक की पत्नी और आरोपी वीरेंद्र के बीच प्रेम संबंध को बताया जा रहा है। मृतक गाडरवारा के राजीव वार्ड का रहने वाला था। वह अपने दिव्यांग माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार की आय का प्रमुख सहारा था। उसकी हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


सात महीने पहले घर छोड़कर गई थी महिला
पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी के अपने जीजा वीरेंद्र के साथ कथित प्रेम संबंध थे। करीब सात माह पहले महिला वीरेंद्र के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में बच्चों के कारण वह वापस अपने पति के घर लौट आई। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के वापस लौटने से वीरेंद्र नाराज था और इसी रंजिश के चलते उसने साढ़ू भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सोने की चेन-मंगलसूत्र के बहाने बुलाया
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मृतक को सोने की चेन और मंगलसूत्र वापस दिलाने के बहाने एनटीपीसी के पास बुलाया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी वीरेंद्र और विधि के उल्लंघनकर्ता बालक ने कथित तौर पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई और आरोपी चाकू पेट में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: जब कलेक्टर बोले- 'चलिए चलकर देखते हैं...' फिर खुद बाइक चलाकर एसपी को बैठाया पीछे, बदहाल सड़क का लिया जायजा

हत्या के बाद परिजनों ने किया था हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर वीरेंद्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की जांच के बाद हत्या की वजह और घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें