फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: आय से अधिक संपत्ति के आरोप में विद्युत विभाग के अफसर के घर छापा, EOW की टीम कर रही जांच

Sat, 10 May 2025 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

डीएसपी एबी सिंह ने बताया कि अब तक जो साक्ष्य मिले हैं, वे बेहद मजबूत हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। अभी कार्रवाई जारी है, जांच के बाद ही सभी चीजें साफ हो सकेंगी।
विज्ञापन
ईओडब्लू की टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शनिवार सुबह नरसिंहपुर में विद्युत विभाग के सहायक यंत्री उमाशंकर पाराशर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ईओडब्लू की टीम ने अधिकारी के तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। पाराशर वर्तमान में कटनी विजिलेंस विंग में पदस्थ हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सरहदी जिलों में रेड अलर्ट, बाजार बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह, कहां कैसे हैं हालात
 
जानकारी के अनुसार, ईओडब्लू जबलपुर यूनिट की 15 सदस्यीय टीम ने नरसिंहपुर शहर के विपतपुरा स्थित पाराशर के निवास, रोसरा क्षेत्र के दो आवासों, निवारी गांव में संचालित बायो-केमिकल फैक्ट्री और बीनेर ग्राम स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर एक साथ छापा मारा।  EOW की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उमाशंकर पाराशर की कुल संपत्ति उनकी ज्ञात वैध आय से करीब ढाई गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर

डीएसपी एबी सिंह ने बताया कि अब तक जो साक्ष्य मिले हैं, वे बेहद मजबूत हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। अभी कार्रवाई जारी है, जांच के बाद ही सभी चीजें साफ हो सकेंगी। सूत्रों के अनुसार, बीनेर गांव में स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पाराशर की पत्नी के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें