फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: मासूम की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, छह दिन बाद खोदकर निकाला शव

Wed, 15 Apr 2026 10:43 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

मासूम की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मौत के 6 दिन बाद अब मासूम का शव निकालकर सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
छह दिन बाद खोदकर निकाला मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में मासूम के परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छह दिन बाद मुक्तिधाम से शव का उत्खनन कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता नीलेश मिश्रा की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों के अनुसार 5 अप्रैल को बच्ची को हल्का बुखार और सुस्ती की शिकायत थी, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सामान्य बीमारी बताकर इलाज शुरू किया और कुछ जांचें कराईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: भोपाल में सीएम यादव बोले शासन के सूत्र बहनों के हाथ में आते ही सारे काम हो जाते हैं

आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को कई इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और 7 अप्रैल को वह अचेत हो गई।

इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। वहां आईसीयू में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान 9 अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


मासूम की मौत के बाद परिजनों ने झिरना मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन बाद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने सीएमएचओ, थाना प्रभारी और कलेक्टर से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एसडीएम के आदेश पर शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें