फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कथावाचक बंद कमरे में पढ़ा रहा था महिला को अश्लीलता का पाठ, पहुंची पत्नी तो खड़ा हो गया बवाल

Wed, 17 Aug 2022 02:07 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

महिला के साथ मारपीट देखकर एसआई गुड्डी भिलाला भी भड़क गई और उसने कथावाचक के साथ घर में मिली महिला की जमकर पिटाई की। घटनाक्रम को लेकर एसआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में जमकर हुआ तमाशा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में जमकर तमाशा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही तथाकथित कथावाचक की पत्नी के साथ मरैके पर पकड़ी गई महिला ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के सामने की गई महिला के साथ मारपीट देखकर एसआई गुड्डी भिलाला भी भड़क गई और उसने कथावाचक के साथ घर में मिली महिला की जमकर पिटाई की। घटनाक्रम को लेकर एसआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इधर, मामले में कथावाचक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, कथावाचक जितेंद्र महाराज एक महिला के साथ अपने घर में थे, जबकि उनकी पत्नी अपने मायके गई थी। पति की करतूत के बारे में पत्नी को जानकारी मिली तो वह मोहन बड़ोदिया थाना पहुंची। यहां से  पुलिस को साथ लेकर अपने घर गई। उस दौरान पीड़िता का पति दूसरी महिला के साथ मिला। 
विज्ञापन


आरोप है कि कथावाचक के साथ पकड़ी गई महिला ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस पर गलत तरीके से महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। मोहन बड़ोदिया टीआई सौरभ शर्मा का कहना है कि कथावाचक जितेंद्र महाराज की पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें