पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संध्या राय और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। भांडेर विधानसभा इलाके में लोकसभा चुनाव को लेकर यह भाजपा का पहला चुनावी कार्यकर्ता सम्मेलन था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी अड़े हाथों लिया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने हिंदू सनातन की बात करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान किया। भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संध्या राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचने की बात की और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।