फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब के लिए प्लाट बेच रहे थे बेटे, मां ने मना तो हॉकी से बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 17 Mar 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

घायल कलावती की बेटी रेखा ने बताया कि  मेरे चार भाई हैं। दो भाई नशे के आदी है और आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद करते रहते हैं। ताकि, मां उन्हें प्लॉट बेचकर पैसा दे दे। इसी बात को लेकर उन्होंने मां के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नशे के आदि दो बेटों ने संपत्ति के लालच में  अपनी मां को हॉकी से बुरी तरह पीटा। साथ ही बका से हमला कर घायल कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन


दरअसल, मुरैना जिले के जौरा में नवोदय रोड पर कलावती रावत नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसके दो बेटे मोनू रावत और मनीष रावत ने कलावती के साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया। मां के साथ मारपीट होते देख बेटी रेखा ने अपने बच्चों के साथ उसे बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में बेटी ने मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल  पहुंचाया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।

घायल कलावती की बेटी रेखा ने बताया कि विनोद, रघुराज, मनीष और मोनू मेरे चार भाई हैं। मोनू और मनीष नशे के आदी है और आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद भी करते रहते हैं। ताकि, मां उन्हें प्लॉट बेचकर पैसा दे दे। इसी बात को लेकर तीनों के बीच झगड़ा हो गया। और मनीष ने मां के सिर पर आम काटने वाले बका से हमला कर दिया और मोनू ने मां के साथ हॉकी से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब मैं अपनी मां को बचाने के लिए पहुंची तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की। खुद के बचाव के लिए हमने 100 डायल पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी हमारी फरियाद नहीं सुनी। घटना की जानकारी देने जब मैं थाने पहुंची तो वहां भी सुनवाई नहीं की। मां को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें