फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्मदापुरम में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला अपने बच्चे के साथ 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी, प्रशासन में हड़कंप

Tue, 27 Jan 2026 06:27 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

MP: नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। ढाई घंटे बाद तहसीलदार और पुलिस की समझाइश से दोनों सुरक्षित उतरे।

विज्ञापन
दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम हाउसिंग बोर्ड इलाके में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते अपने चार साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और ढाई घंटे तक टंकी पर संघर्ष करती रही। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और यह दृश्य देखते ही देखते सनसनी बन गया। प्रशासन की पूरी टीम, देहात कोतवाली और महिला थाने सहित तीनों थानों की पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन


पढ़ें: शासकीय स्कूल के किचन में घुसा कोबरा सांप, रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाला गया बाहर 

सूचना मिलते ही तहसीलदार सरिता मालवीय तुरंत मौके पर पहुंचीं और महिला से संवाद कर स्थिति को संभाला। तहसीलदार ने कहा कि मैं तहसीलदार बोल रही हूँ, नीचे उतर जाओ। तुम्हारी जो भी समस्या है, वह सुनी जाएगी और मैं मदद करूंगी। तहसीलदार की समझाइश और प्रशासन के सहयोग के बाद महिला ने ढाई घंटे बाद अपने बच्चे के साथ सुरक्षित टंकी से उतरकर प्रशासन के सहयोग को स्वीकार किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें