फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: काबिलेतारीफ है किसान की कला, अनाज से बना दी यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं की तस्वीर

Tue, 27 Jan 2026 02:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

गणतंत्र दिवस से पहले नर्मदापुरम के किसान योगेन्द्र सोलंकी ने अनाज से यूरोपीय संघ के नेताओं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीरें बनाकर अनोखा स्वागत किया। उनकी कला ने भारतीय कृषि, संस्कृति और किसान के सम्मान का वैश्विक संदेश दिया।

विज्ञापन
नर्मदापुरन के किसान ने अनाज से बनाई तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब देश गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी में जुटा था, उसी वक्त मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक किसान ने अपने अनोखे अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया। सुपरली गांव के किसान योगेन्द्र सोलंकी ने भारत आए यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के सम्मान में अनाज से उनकी भव्य तस्वीरें बनाकर स्वागत की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन




यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के भारत आगमन पर किसान योगेन्द्र सोलंकी ने गेहूं, चावल, दाल और अन्य अनाजों से उनकी कलात्मक तस्वीरें तैयार कीं। इन तस्वीरों में भारत की कृषि संस्कृति और किसान की रचनात्मक सोच साफ तौर पर झलकती है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  किसानों की करेला फसल चौपट, प्रति एकड़ 10 लाख की मार, खराब पौधा सप्लाई का आरोप
विज्ञापन


कला, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम
इतना ही नहीं, किसान योगेन्द्र यहीं नहीं रुके। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी एक अनोखी तस्वीर बनाई। इस तस्वीर में राष्ट्रपति की सनातनी साड़ी को साबूदाने के दानों से सजाया गया है। अनाज के कण-कण में कला, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

भारतीय संस्कृति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचे
किसान योगेन्द्र सोलंकी का कहना है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और वे चाहते हैं कि किसान की अहमियत और भारतीय संस्कृति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचे। इससे पहले भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं की तस्वीरें अनाज के माध्यम से बना चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें