नर्मदापुरम में लोकायुक्त संगठन भोपाल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के उप संचालक और अनुज्ञापन अधिकारी जयराम हेडाऊ को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
क्या है मामला?
लाइसेंस बहाली के लिए जब आवेदक हेडाऊ से मिले तो उन्होंने 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल दुर्गेश राठौर से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें- MP: सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत; दो बाइकों की हुई थी जोरदार भिड़ंत