फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टाइगर रिजर्व के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत

Mon, 15 Jun 2026 08:53 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के पिपरिया क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती और उनके 8 वर्षीय बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बाइक को ओवरटेक करने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया था।

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के पास डोकरीखेड़ा गांव के समीप सोमवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




वाहन में सात लोग थे सवार
पुलिस के अनुसार बोलेरो क्रमांक एमपी 13 AK 4757 में कुल सात लोग सवार थे। वाहन में चालक प्रदीप प्रकाश धुर्वे, उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे, 8 वर्षीय पुत्र अक्षत धुर्वे सहित उनके परिजन और अन्य लोग शामिल थे। सभी लोग रविवार को छिंदवाड़ा जिले के डेलाखाड़ी में एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे तामिया में अपनी बहन के घर रुके थे और सोमवार को पिपरिया लौट रहे थे।
विज्ञापन


ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मटकुली और झिरिया के बीच बोलेरो के आगे एक बाइक चल रही थी। उसे ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें-  एमपी में उद्घाटन से पहले पुल धंसा: 1100 करोड़ की लागत से बना था, बाहर निकलने लगा सरिया; गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन


हादसे में पांच लोगों ने गंवाई जान
हादसे में प्रदीप धुर्वे, उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे, पुत्र अक्षत धुर्वे, पंचम ठाकुर और कुलदीप ठाकुर की मौत हो गई। वहीं आकाश धुर्वे और शरद उइके गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें