फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में दर्दनाक हादसा: नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर

Sat, 19 Sep 2026 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक ओडिशा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरसाती नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, आठ की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था, इसी दौरान कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को उफनते नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायसेन: दादा धूनी दरबार का अद्भुत अनुष्ठान, 51 दिन चला अनोखा यज्ञ, डेढ़ किलो सोना और 251 जड़ी-बूटियों की आहुति

जल्दबाजी में नाला पार करने की आशंका
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तेज बहाव के बीच चालक ने जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया, जिसके कारण कार पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में
  • राधारानी
  • ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा
  • रीता रानी पति ज्ञानेंद्र बेहरा और
  • कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बेहरा
शामिल हैं। पुलिस बाकी मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
 

लोगों ने किया जमकर हंगामा
बगलामुखी मंदिर के पास नाले में डूबने से आठ लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। मंदिर के आसपास निजी हवन कुंड संचालित किए जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि निजी हवन कुंडों के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती है। आक्रोशित लोगों ने निजी हवन कुंड बंद कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठियां फटकारीं। मौके पर अभी भी हंगामे की स्थिति बनी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें