फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा समेत यूजी-पीजी की सभी परीक्षाएं स्थगित

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एमपीपीएससी (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में सभी यूजी (स्नातक) और पीजी (परास्नातक) परीक्षाओं को भी आगे टालने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 11 अप्रैल को होने वाली एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को अब 20 जून को कराने का फैसला लिया गया है। वहीं, स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति के अनुसार जून में और स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक की परीक्षाएं पेन-पेपर माध्यम से मई में कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें