फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 12th Arts Result: कला संकाय में मुरैना की श्रुति और आकाश ने किया टॉप, 500 में से 489 अंक किए हासिल

Wed, 15 Apr 2026 12:21 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MPBSE MP Board 12th Result: एमपी बोर्ड 12वीं 2026 का परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया।  कला संकाय में श्रुति तोमर और आकाश अहिरवार ने टॉप किया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी छात्राओं ने बाजी मारी है। देखें लिस्ट

विज्ञापन
कला संकाय में टॉपर के नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है। बारहवीं के तीनों संकाय की अगर हम बात करें तो कला संकाय में छात्राओं में श्रुति तोमर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रुति ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। श्रुति मुरैना की रहने वालीं हैं। 

विज्ञापन


श्रुति तोमर

 

कला संकाय का परिणाम

स्थान नाम कुल अंक
पहला श्रुति तोमर 489/500
पहला आकाश अहिरवार 489/500
दूसरा मुस्कान रावत 488/500
दूसरा आदित्य चतुर्वेदी 488/500
तीसरा दीप्ति रावत 487/500
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: CM यादव ने बारहवीं का परिणाम किया जारी, 76.01 प्रतिशत रहा; बेटियों ने फिर बाजी मारी

वहीं छात्रों की बात करें तो आकाश अहिरवार ने पहला स्थान प्राप्त कर 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह छात्राओं में मुस्कान रावत दूसरे स्थान पर रहीं। मुस्कान ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्रों में आदित्य चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आदित्य ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर दीप्ति रावत रहीं। जिन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें