फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मुराद पूरी कराने को काटकर मंदिर में चढ़ाई अपनी जीभ

Thu, 06 Oct 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : tounge
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बुधवार को एक अजीब वाक्या सामने आया, जब एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। महिला को उम्मीद थी कि इससे उसकी मुराद पूरी होगी। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है कि उसे किसने इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला कटनी जिले का है। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बसे टेवरी गांव में बुधवार को शिवकुमारी झारिया स्‍थानीय मंदिर में माता के दर्शन करने को गई ‌थी। 

मंदिर में दर्शनों के दौरान अचानक उसने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मूर्ति के सामने चढ़ा दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसकी मुंह से खून बहता देख आसपास के लोगों को वाक्ये की जानकारी हुई तो वहां भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव वालों ने पुलिस को मंदिर में आने से रोका

आश्चर्यजनक रूप से लोगों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को देने के बजाय पूजा पाठ शुरू कर दिया। लोगों को उम्‍मीद थी कि इससे उसकी जीभ सही हो जाएगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने उसे मंदिर में घुसने से रोक दिया। गांव वालों का दावा था कि इसकी जीभ अपने आप सही हो जाएगी। बाद में मौके पर पहुंचे एक प्रशासनिक अधिकारी ने गांव वालों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया। इसके बाद समझाबुझाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां काफी खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ की रही थी कि महिला को इस काम के लिए किसने उकसाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें