मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी का सितम जारी है। प्रदेशवासियों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से निजात नहीं मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस भिंड में दर्ज किया गया, वहीं जबलपुर समेत 6 जिलों में रात सबसे ज्यादा गर्म रही।
शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार भिंड जिल के गोहद में तापमान 45.3°C दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.9°C अधिक रहा। इसी तरह अनूपपुर (सिटी) - 44.4°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, शिवपुरी जिले के करैरा में - 44.3°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में - 44.2°C, सामान्य से 6.2°C अधिक, छतरपुर जिले के नौगांव में - 44.2°C, सामान्य से 6.6°C अधिक, खजुराहो जिले में - 44.2°C, सामान्य से 5.6°C अधिक, राजगढ़ में - 44.0, °C, सामान्य से 6.4°C अधिक, विदिशा जिले के कुरवाई में - 43.7°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, कटनी जिले के पिपरौंध में - 43.7°C, सामान्य से 5.8°C अधिक, दमोह जिले में - 43.5°C, सामान्य से 5.9°C अधिक, शहडोल जिले के कल्याणपुर में - 43.4°C, सामान्य से 5.6°C अधिक, सिंगरौली जिले के देवरा में - 43.2°C, सामान्य से 4.9°C अधिक, रीवा में- 43.0°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, सतना जिले के रघुराजनगर में - 43.0°C, सामान्य से 5.4°C अधिक, नर्मदापुरम में - 42.9°C, सामान्य से 4.2°C अधिक, जबलपुर में - 42.2°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, सागर से - 42.8°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, पन्ना जिले के पुरुषोत्तमपुर में - 42.8°C, सामान्य से 5.2°C अधिक, टीकमगढ़ में- 42.6°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, रायसेन में- 42.4°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, बड़वानी जिले के तालुन में - 42.3°C, सामान्य से 3.3°C अधिक, नीमच जिले के मरूखेड़ा में - 42.2°C, सामान्य से 4.1°C अधिक, मंदसौर में - 41.9°C, सामान्य से 3.8°C अधिक, छिंदवाड़ा में - 41.5°C, सामान्य से 6.0°C अधिक, इंदौर में - 40.1°C, सामान्य से 2.2°C अधिक, ग्वालियर में - 43.3°C, सामान्य से 6.1°C अधिक, उज्जैन में - 41.0°C, सामान्य से 3.0°C दर्ज किया गया।
प्रदेश भर में शनिवार रात का न्यूनतम तापमान देवास जिले के कन्नौद में- 27.7°C, सामान्य से 5.3°C अधिक, शिवपुरी जिले के करैरा में - 26.7°C, सामान्य से 5.1°C अधिक,
जबलपुर जिले में - 26.2°C, सामान्य से 4.6°C अधिक, नीमच जिले के मरूखेड़ा में - 25.7°C, सामान्य से 3.4°C अधिक, मंदसौर में - 25.2°C, सामान्य से 2.9°C अधिक,
कटनी जिले के पिपरौंध में - 25.1°C, सामान्य से 3.8°C अधिक, अशोकनगर जिले के आंवरी में - 25.0°C, सामान्य से 4.0°C अधिक, बालाघाट जिले के पाला में - 24.7°C, सामान्य से 1.2°C अधिक, राजगढ़ में - 24.4°C, सामान्य से 3.7°C अधिक, खण्डवा में - 24.4°C, सामान्य से 1.8°C अधिक, नर्मदापुरम में - 24.0°C, सामान्य से 2.6°C अधिक, खरगोन मेंं - 24.0°C, सामान्य से 1.2°C अधिक, दमोह में - 23.5°C, सामान्य से 2.9°C अधिक, भोपाल के बैरागढ़ में - 22.8°C, समान्य से 1.9°C अधिक, इंदौर में- 22.7°C, सामान्य से 2.7°C अधिक, बड़वानी के तालुन में - 22.5°C, सामान्य से 2.1°C अधिक, उज्जैन में - 21.5°C, सामान्य से 3.2°C अधिक, ग्वालियर में - 21.0°C, सामान्य से 1.3°C अधिक दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दिन भिंड, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, छतरपुर और खजुराहो में रहा जबकि सबसे अधिक गर्म रात देवास, शिवपुरी, जबलपुर, नीमच, मंदसौर और कटनी में रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भिंड, छतरपुर के नौगांव, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, खजुराहो, सागर, निवाड़ी,दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में लू की चेतावनी जारी की है।