फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: इस बार भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए, होली के बाद से ही चलने लगेगी लू 

Fri, 04 Mar 2022 12:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में इस बार मार्च में अप्रैल-मई की गर्मी महसूस होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि होली के बाद तापमान बढ़ने लगेगा और लू चलने लगेगी। 
 
विज्ञापन
एमपी मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी से तपिश महसूस की जाने लगी है। ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से 15 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। होली के बाद तो लू चलने लगेगी। आम तौर पर अप्रैल-मई में मध्य प्रदेश में यह स्थिति बनती है, जो इस साल मार्च में ही बन जाएगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने कहा कि इस साल अप्रैल और मई में ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यह पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक होगी। रात का तापमान भी सामान्य और सामान्य से अधिक ही रहेगा। तापमान 15 मार्च से बढ़ने लगेगा, जब राजस्थान से गर्म हवाएं प्रदेश की ओर चलने लगेंगी। इन गर्मियों में लू पहले से अधिक मारक रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी ज्यादातर सामान्य से अधिक ही रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर-पश्चिमी इलाके में होगा, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। 

खरगौन सबसे गर्म, खजुराहो-रीवा सबसे ठंडे
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज हुई। शेष संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगौन में दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। रीवा और खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम था। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और नरसिंहपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल, खंडवा और रायसेन जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें