फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: नौतपा की ठंडी शुरुआत, बादलों और प्री मानसून की बारिश ने गिरा रखा है तापमान

Wed, 25 May 2022 01:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। प्री मानसूनी गतिविधियों के कारण नौतपा का पहला दिन ठंडा ही रहा। कुछेक जगहों को छोड़ दें तो प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्री मानसून के कारण तापमान गिरा हुआ है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। हालांकि अभी नौतपा जैसे तेवर देखने को नहीं मिली है। प्री मानसून के कारण तापमान गिरा हुआ है। गर्मी से काफी राहत है। कुछेक जगहों को छोड़ दें तो प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। हालांकि दो-तीन दिन बाद तापमान में फिर उछाल आने लगेगा। बीते 24 घंटों में सागर, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी होने के कारण बादल मौजूद हैं। इससे दिन के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन उसम  है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बने हुए हैं, इसके पीछे की वजह तीन वेदर सिस्टम एक्टिव होना हैं। वर्तमान में जम्मू के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। प्री मानसूनी गतिविधियों के कारण नौतपा का पहला दिन ठंडा ही रहा। कुछेक जगहों को छोड़ दें तो प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 41.8, शाजापुर में 41.5, रायसेन में 39.8, राजगढ़ में 39.6, उज्जैन-भोपाल में 38.5, रीवा में 38.4,  नरसिंहपुर में 38 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का तापमान 13.6  डिग्री रहा। वहीं सबसे गर्म रात शाजापुर की रही। शाजापुर में 27.4, राजगढ़ में 27, होशंगाबाद में 26.6, भोपाल में 26.5, उज्जैन में 26.2, रतलाम में 26 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, सागर, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम के संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। मंडला, बामौरी में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिरने और आंधी के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 27 और 28 मई को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें