फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: महाराणा प्रताप की जयंती पर शाजापुर में बवाल, दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

Sat, 16 Jun 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शाजापुर में हिंसक झड़प हो गई है। यहां जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक चली इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी करते हुए 5 बाइक और एक ऑटो में आग लगा दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

 


दरअसल शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज शौर्य यात्रा निकाल रहा था। यात्रा नई सड़क से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास ईद को लेकर एक मंच लगा था, जिसमें गाने बज रहे थे।

जुलूस के कुछ दूर होने पर पुलिस ने साउंड कम करने के लिए युवाओं से कहा। इस पर वो विवाद करने लगे। विवाद के बीच पिछली गली से कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मौके का फायदा उठाने कुछ उप्रदवी हथियार लेकर भी सड़क पर उतर आए। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार को तत्काल बंद करवाया और करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागने लगी और अफरातफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें