फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आवागमन की चिंता में सड़क पर उतरे ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; पुल बनाने की मांग पर अड़े

Sat, 06 Jun 2026 09:18 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के ऊजरा गांव में ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सागर-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र स्थित ऊजरा गांव में शनिवार को ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर उतर आए और जाम लगा दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण कार्य के दौरान ऊजरा गांव के पास ब्रिज का प्रावधान नहीं किया गया है। इससे गांव के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार मांग उठाई गई, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर उतरकर यातायात रोक दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में यात्री, ट्रक चालक और स्थानीय लोग घंटों परेशान होते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें:  तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से ब्रिज निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जल्द सर्वे कराकर ब्रिज निर्माण को मंजूरी देने की मांग की है, ताकि भविष्य में आवागमन सुचारू बना रहे।

जाम हटाया गया, यातायात हुआ सुचारू
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में राहगीर, यात्री और वाहन चालक घंटों फंसे रहे। बसों में सफर कर रहे महिला, पुरुष और बच्चे भी काफी परेशान हुए। एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की गई। पुलिस प्रशासन और अधिकारियों की समझाइश तथा उचित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें