मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में पैगंबर मोहम्मद के बारे में वाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने वीएचपी नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलवाड़ी गांव का रहने वाला है और वीएचपी का जिला उपाध्यक्ष है।
जानकारी के अनुसार वीएचपी नेता संजय भवसार ने बुधवार को एक वाट्सएप ग्रुप पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरे लोगों को लगी हंगामा शुरू हो गया। हालांकि मामले में लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। जिससे बड़ा बवाल होने से टल गया। पुलिस अधिकारी सुनील जॉली ने बताया कि भवसार के खिलाफ शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पकड़ा गया
हालांकि उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके समर्थन में हिंदूवादी संगठनों ने गांव में बंद का ऐलान कर दिया। लेकिन उनके आह्वान का कुछ ज्यादा असर नहीं हुआ और दुकानें रोजाना की तरह खुली रहीं।