फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कांग्रेस पर साधा परोक्ष निशाना; कहा- 'जैसी करनी, वैसी भरनी'

Sat, 04 Jul 2026 08:55 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि शिवपुरी में 3 हजार करोड़ रुपये की रक्षा परियोजना से सेना की ताकत और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। कांग्रेस पर टिप्पणी से बचते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा, जैसी करनी, वैसी भरनी।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शिवपुरी में स्थापित होने जा रहे करीब 3 हजार करोड़ रुपये के रक्षा क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, कांग्रेस से जुड़े सवालों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल देश का विकास है। हालांकि जाते-जाते उन्होंने इतना जरूर कहा, "जैसी करनी, वैसी भरनी।"
विज्ञापन


सिंधिया ने बताया कि रविवार को शिवपुरी में करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले रक्षा उत्पादन संयंत्र का भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारतीय सेना को अत्याधुनिक तकनीक से लैस आधुनिक अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी।

पढ़ें:  'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति और राजनीतिक घटनाक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उनका लक्ष्य केवल देश का विकास और प्रगति है तथा वे इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। हालांकि बातचीत समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, "जैसी करनी, वैसी भरनी।"
विज्ञापन


दतिया उपचुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी वहां जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में शिवपुरी में होने वाला रक्षा उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास ग्वालियर-चंबल अंचल और पूरे मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात साबित होगा। उनके अनुसार इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें