फेसबुक पर हिंदू देवी-देवता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किए गए दो युवकों के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार ने रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की है। नतीजतन अगले दो महीने तक दोनों युवक अपनी जमानत के लिए भी याचिका दाखिल नहीं कर पाएंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 19 मई को मुंबई के अली हसन शेख (32) और अब्दुल कय्यूम कुरैशी (31) को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। भोपाल में हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।
इसके बाद से ही जनभावनाएं भड़काने के आरोपी दोनों युवकों को भोपाल की सेंट्रल जेल में रखा गया है। पुलिस के विरोध के कारण दो बार उनकीजमानत याचिका रद की जा चुकी है।