फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

Mon, 07 Sep 2026 03:34 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Delhi Satya Niketan tragedy: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में कटनी निवासी 19 वर्षीय बीकॉम छात्र अक्षत यादव की मौत हो गई। परिवार का इकलौता बेटा अक्षत बेहतर भविष्य का सपना लेकर दिल्ली गया था। उसकी मौत से परिवार और मोहल्ले में मातम है।

विज्ञापन
अक्षत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने कटनी के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में कटनी की दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत हो गई। अक्षत दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और बेहतर भविष्य का सपना लेकर राजधानी में रह रहा था। रविवार को करीब 40 साल पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में अक्षत भी आ गया।

हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अक्षत को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


पढे़ं:  रोज 10 किमी दूर स्कूल पहुंचाती है, अब राजकुमार को इलेक्ट्रिक साइकिल की आस

अक्षत की मौत की खबर मिलते ही कटनी स्थित घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दुबे कॉलोनी में भी शोक की लहर है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिजन अक्षत के शव को कटनी लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

पड़ोसी दीपक खंपरिया ने बताया कि अक्षत पढ़ाई में अच्छा होने के साथ व्यवहार में भी काफी मिलनसार था। वह हाल ही में रक्षाबंधन पर घर आया था। अक्षत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार दिल्ली रवाना हो गया।

परिजनों के मुताबिक, अक्षत के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को लेकर परिजन कटनी के लिए रवाना होंगे। उच्च शिक्षा हासिल कर परिवार का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले अक्षत की असमय मौत से परिवार के साथ पूरा शहर गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें