मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले ये भाई बहन फिल्म देखने और बर्गर खाने पर अपनी पॉकेट मनी खर्च नहीं करते। ये स्कूल से मिलने वाली अपनी स्कॉलरशिप भी अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल नहीं करते। ये सारे पैसे जोड़ते हैं तो एक ऐसे मकसद के लिए जिसे सुनकर आप का सीना भी गर्व से भर उठेगा।
नरसिंहपुर के रहने वाली मेमूना खान और उसका भाई आमिर खान एक गर्ल्स स्कूल में शौचालय बनवाने के लिए एक एक पैसा जोड़ रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 16 साल की कक्षा 11वीं की छात्रा मेमूना और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 14 साल का भाई आमिर ने लंबे समय से अपने शौक पूरा करने के लिए कोई खर्च नहीं किया।
उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय के तहत स्कॉलरशिप मिलती है। दोनों भाई बहन उस स्कॉलरशिप का उपयोग महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हायर सेंकेंडरी स्कूल में शौचालय निर्माण कराने के लिए करना चाहते हैं।