अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर के एक और बयान ने भरी मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा कर दी जब उन्होंने रसियन महिला पर एक किस्सा सुना दिया।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार पार्टी की नेचुरौपथी सेल की प्रदेश स्तरीय मीटिंग जिसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं, में चर्चा के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए बाबूलाल गौर ने बताया कि कैसे एक बार उनसे एक रूस के नेता की पत्नी ने पूछा कि आप ऐसी धोती पहनते कैसे हैं जिसमें न चेन होती है न जेब।
बाबूलाल ने बताया कि मैने उस महिला को जवाब दिया कि मैं तुम्हे ये तो नहीं बता सकता कि इसे पहनते कैसे हैं लेकिन इसे उतार कर जरूर दिखा सकता हूं।