फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया के इस्तीफे पर दिग्विजय का जवाब, कहा- उन्हें नहीं किया गया था दरकिनार

Wed, 11 Mar 2020 09:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार मुश्किल में आ गई है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया था जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। जिसपर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि सिंधिया को दरकिनार नहीं किया गया था। उन्होंने सिंधिया को मोदी-शाह के संरक्षण में रहने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन


सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में पिछले 16 महीनों में उनकी सहमति के बिना कुछ भी नहीं हुआ। सिंह ने लिखा, 'कोई सवाल ही नहीं उठता है, उन्हें किसी ने भी दरकिनार नहीं किया था। वास्तव में आप कृपया ग्वालियर चंबल संभाग से विशेष रूप से मध्यप्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता से पूछें तो आपको पता चल जाएगा कि पिछले 16 महीनों में उनकी सहमति के बिना इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ है। दुखद लेकिन मैं उन्हें मोदी-शाह के संरक्षण के तहत शुभकामना देता दूं।'

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार संकट से जूझ रही है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद 22 विधायकों ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। वहीं जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें से ज्यादातर सिंधिया के करीबी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- हम मजबूत स्थिति में, नहीं हुए असफल
राज्य सरकार पर छाए संकट के बादलों पर कमलनाथ का कहना है कि हम मजबूत स्थिति में हैं, असफल नहीं हुए हैं। भाजपा पहले से ही हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगी हुई थी। उसने 14 महीनों में सरकार को अस्थिर करने के कई असफल प्रयास किए और मुंह की खाई।

भाजपा बोली- यह मात्र शुरुआत, कांग्रेस ने कहा- चिंता की बात नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के ताजा हालातों को लेकर कहा कि ये तो मात्र शुरूआत है, ऐसा अन्य राज्यों में भी होगा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें