मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने 6771 जनपद पंचायत में से 6600 के रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिए। अभी 177 पंचायत सदस्य के रिजल्ट बाकी है। भोपाल के फंदा में बीजेपी तो बैरसिया में कांग्रेस का अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा हो सकता है।
भोपाल जिले के फंदा जनपद में 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी समर्थकों ने जीत दर्ज की है, जबकि 6 कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां बाकी सदस्यों के समर्थन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, बैरसिया में 25 में से 13 पर कांग्रेस समर्थक जीते हैं, जबकि 10 बीजेपी समर्थित जीतें है। दो निर्दलीय सदस्य है। हालांकि यहां पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने ज्यादा समर्थक जीतने का दावा कर रहे है। अब 15 दिनों में अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया किया जाएगा।
भोपाल जिला पंचायत के 10 वार्डों में से 7 पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों के जीतने का दावा कर रहे है तो वहीं बीजेपी समर्थित 3 सदस्य जीते है। कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष के दावा करने भी बात सामने आ रही है। हालांकि चुनाव दल के आधार पर नहीं होने से साफ स्थिति आने वाले समय में ही पता चलेगी।
प्रदेश में 3 लाख 63 हजार 353 पंच, 22 हजार 924 सरपंच, 6 हजार 771 जनपद पंचायत सदस्य और 875 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 8 जुलाई को खत्म हुए थे।